फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को डांटने पर पिता ने अधेड़ को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। बभनौलिया गांव में शनिवार की रात मुंह चिढ़ा रहे किशोर को डांटने को लेकर हुए विवाद में उसके पिता ने एक अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी। जबकि पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी रामबदन सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही मातहतों को निर्देश दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बभनौलिया गांव निवासी जज प्रसाद का पुत्र आशीष अपनी दुकान पर बैठे मोती को चिढ़ा रहा था। इस पर उन्होंने किशोर को डांटकर भगा दिया। आशीष ने घर जाकर अपने पिता से इसकी शिकायत की। पिता जज प्रसाद परिजनों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर मोती के घर पहुंचा, लेकिन, मोती दुकान बंद करने चले गए थे। इस पर जज प्रसाद अपने पुत्र को डांटने के बारे में मोती के चचेरे भाई राजनाथ से पूछने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसमें राजनाथ (50) और बीचबचाव में पहुंची पत्नी गुलाबी देवी (45) और पुत्र प्रदीप (32 ) घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजन घायल राजनाथ, पत्नी गुलाबी देवी और पुत्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान राजनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को एसपी रामबदन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के भाई मोती राम की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें