फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों को डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन-प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब के सभागार में हुई। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 58 गो आश्रय स्थल हैं, जिसमें कुल 2741 पशु रखे गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा सौभाग्य योजना के तहत उपस्थित पशु चिकित्सकों से बीते माह अप्रैल और अब तक कितने पशुओं को चिन्हित पशुपालकों को सुपुर्द किया गया है इसकी जानकारी ली। जमानिया के संतोष कुमार पासवान ने अप्रैल माह में 30 तथा अब तक कुल 98 पशुओं को इस योजना के तहत चयनित पशुपालकों को सुपुर्द किया है। जिलाधिकारी ने उनके कार्य की सराहना की तथा शेष अन्य ब्लाकों के पशु चिकित्सकों द्वारा इस योजना में संतोषजनक कार्य न करने पर फटकार लगाते हुए उन्हें चेतावनी दी। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस योजना में जिन-जिन पशु चिकित्सकों द्वारा 10 पशु से कम सुपुर्दगी पशुपालकों में की जाती है उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए और साथ ही एक आदेश जारी किया जाए कि जिन-जिन ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशु प्राप्त होते हैं, तो संबंधित नगर निकाय, पंचायत, पशु चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें