फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के प्रभावी इंतजाम को लेकर डीएम ने की बैठक, विभागों से एहतियात बरतने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में डेंगू को लेकर शनिवार को राइफल क्लब में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों ने डेंगू की रोकथाम के लिए हरसंभव कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि डेंगू पीड़ित के घर और आसपास के पचास घरों में पाइरिथ्रम का छिड़काव कराया जाए। जिन क्षेत्रों में एक या अधिक डेंगू रोगी पाए जाते हैं, उस मुहल्ले में टीम भेजकर जल संग्रहित पात्रों को खाली कराते हुए मच्छर प्रजनन स्रोतों को समाप्त कराया जाए। जहां से पानी हटाना संभव न हो वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन

कहा कि स्वच्छ पेयजल का सेवन करने और सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। डेंगू पर नियंत्रण के लिए डेंगू, बुखार के रोगियों का सर्वे कराया जाए। सीएमओ, डीपीआरओ, सभी अधिशासी अधिकारियों और नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देशित दिया कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में बचाव कार्य किया जाए। घरों में कूलर, फ्रिज, गमलों इत्यादि में भरे पानी को साफ कराया जाए। डेंगू मरीज मिलने पर सभी बचाव कार्य किया जाए। जिन क्षेत्रों में डेंगू के केस नहीं है। वहां साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही निरंतर की जानी है। स्क्रब टाइफस की रोकथाम हेतु झाड़ियों को नियमित रूप से काटा जाए तथा चूहों को नियंत्रित करने की कार्यवाही की जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे।
डीएम ने आम लोगों से पानी उबाल कर पीने की सलाह दी जाए। कहा महाविद्यालयों और अन्य विद्यालयों की छतों पर भरे पानी को नियमित साफ कराया जाए। मच्छरों से बचने के लिए सभी लोगों, विशेषकर बच्चों को पूरी बांह की कमीज एवं फुल पैंट पहनना चाहिए। मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए। अस्पतालों में बेड की व्यवस्था कराते हुए मरीजों को यथाशीघ्र भर्ती कराया जाए। 108 एंबुलेंस का उपयोग करते हुए मरीजों को अस्पताल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें