फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की दिन भर रही धूम

विज्ञापन
मरदह क्षेत्र के महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में सावन मास के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करते श्रद्धाल? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सावन माह तीसरे सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से शाम तक जलाभिषेक और दर्शन पूजन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विल्ब पत्र, भांग, धतूरा के साथ के जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम सहित सभी शिव मंदिरों में हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयकारे से वातावरण शिवमय बना रहा।
विज्ञापन

शहर के मिश्रबाजार, बड़ा महादेव, ददरीघाट, चीतनाथ सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र, दूब, शमीपत्र, नीलकमल, आक, मदार आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। मत्था टेककर उनसे परिवार के लिए मंगल कामना की। मरदह : प्रसिद्ध महाहर धाम में बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। कोरोना की वजह से भक्तों की संख्या सामान्य दिनों जैसी नहीं थी। श्रद्धालुओं ने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए दर्शन-पूजन किया। सबसे अधिक महिलाएं दर्शन करने पहुंची थीं। कांवरिया भी पहुंचे थे । जलाभिषेक के बाद भक्तों ने अन्य देवी-देवताओं का भी दर्शन-पूजन किया। हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा वातावरण शिवमय हो गया था। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्रनाथ पांडेय, सचिव विरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रामवचन सिंह, वशिष्ठ शर्मा, लेखपाल शेषनाथलाल श्रीवास्तव, प्रवीण पटवा, मौजनाथ गिरी, धनंजय सिंह, चितरंजन चौहान, एसडीएम भारत भार्गव, ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, मिथिलेश सिंह, आर्यन सिंह आदि मौजूद थे।
करीमुद्दीनपुर : बुढ़वा महादेव असावर, नागेश्वरनाथ महादेव ऊंचाडीह, झारखंडे महादेव करीमुद्दीनपुर, सोमेश्वरनाथ और बाबा घटेश्वर नाथ लट्ठूडीह के साथ ही पातेपुर, बाराचवर, ताजपुर, माटा, बथोर, खारा, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही दर्शन पूजन चलता रहा।
विज्ञापन

देवकली : बाबा चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन, चकेरी धाम, झारखंडे महादेव देवचंदपुर, देवकली, दुबैठा, नारीपचदेवरा, पियरी, भितरी, मौधिया, आगापुर, महमूदपुर पाली, जेवल, धरवा, रामपुर मांझा, फुलवारी, बासूचक, पहाड़पुर, महीचा, मुड़ियार आदि गांवों में स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा औड़िहार, जमानिया, सादात, जखनिया, कासिमाबाद, भांवरकोल, दिलदारनगर, रेवतीपुर, सेवराई, सुहवल आदि क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों पर दिन भर देवाधिदेव के पूजन-अर्चन की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें