फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न शिव मंदिरों में हर-हर महादेव का जयघोष गूंजा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सूर्योदय के साथ ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


बुढ़वा महादेव मंदिर, कामाख्या धाम मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, मनभद्र बाबा शिव मंदिर, देवकली गांव स्थित शिव मंदिर, करहिया सगरा पोखरा स्थित शिव मंदिर और करहिया यूनियन बैंक स्थित शिव मंदिर सहित सायर, रायसेनपुर, भतौरा, मनिया, हथौरी, पचौरी, खुदरा पथरा और शेरपुर गदाईपुर के शिव मंदिरों में भक्तों ने दूध व जल से पवित्र शिवलिंगों का अभिषेक किया।

उन्होंने बेल पत्र भी अर्पित किया और अपने परिजनों के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो जाने से आसपास का वातावरण शिवमय हो गया। पूजा करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही। कुछ नवविवाहित जोड़ों के लिए भी सावन का यह पहला दिन विशेष सुखद अनुभव लेकर आया। देवकली शिव मंदिर के पुजारी शिवशंकर गिरि और गहमर के बुढ़वा महादेव मंदिर के पुजारी उपेंद्र पांडेय ने बताया कि इस वर्ष सावन के सभी चारों सोमवार के लिए पूजा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भक्तों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। मान्यताओं के अनुसार सावन माह में ही भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। यही कारण है कि सावन की शुरुआत से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके पूरे महीने जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें