मुहम्म्मदाबाद के युसुफपुर मां महाकाली के भब्य श्रृगार के मौके पर हवन करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
मुहम्म्मदाबाद। यूसुफपुर स्थित महाकाली मंदिर परिसर में रविवार को शृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर को विद्युत झालरों से सजाया गया और देवी का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। आरती और हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रत्येक माह की 27 तारीख को मां महाकाली का भव्य शृंगार एवं भंडारे का आयोजन होता है। इसी के तहत मां का शृंगार रविवार को भी किया गया। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी चढ़ाई। प्रसाद चढ़ाकर माता रानी से मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंदिर के पुजारी मुकेश प्रजापति ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।