फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया 18-41-24

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार/नंदगंज। जिले में डीएलएड-बीटीसी के द्वितीय सेमेस्टर बैक पेपर-अनुत्तीर्ण छात्रों की परीक्षा सत्रह केंद्रों पर आयोजित है। कड़ाई के चलते अब तक 1088 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा के सचल दस्ते में शामिल उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान एवं डायट प्रवक्ता आलोक कुमार ने बुधवार को जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सत्रह स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डायट प्रवक्ता हरीओम प्रताप यादव ने बताया कि जिले में प्रथम प्रश्नपत्र में डीएलएड 2017 में कुल पांच पंजीकृत परीक्षार्थियों में दो उपस्थित तीन अनुपस्थित, 2018 में कुल 49 परीक्षार्थियों में 16 उपस्थित एवं 33 अनुपस्थित और 2019 में 3264 परीक्षार्थियों में 2212 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 1052 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शहीद स्मारक इंटर कालेज में बुधवार को डीएलएड 2019 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में प्रथम पाली में 210 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित एवं 160 उपस्थित थे। दूसरी पाली में 148 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 46 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 102 छात्र उपस्थित थे। आज डायट के प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक सोमारु प्रधान ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य उदयराज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें