लंका मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय निशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अब तक न ले पाने वाले जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। शिविर में मरीजों की जांच कर रहे डॉक्टरों और मेडिकल टीम की भी उन्होंने सराहना की। शिविर का आयोजन भाजपा नेता अभिनव सिन्हा की ओर से किया गया है।
इसे भी पढ़ें; यूपी: अब मैं झेल नहीं पा रहा, मुझे माफ करना... लिख कर शाखा प्रबंधक ने तमंचे से सीने में मार ली थी गोली
इस अवसर पर शिविर आयोजक अभिनव सिन्हा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिला प्रभारी अजीत चौबे, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह आदि मौजूद रहे।