मरदह। बरही - मठेली चट्टी मार्ग के बोगना प्राथमिक विद्यालय के बगल में बीच जल जमाव में धान की रोपाई क
- फोटो : GHAZIPUR
थाना क्षेत्र के बोगना मुख्य चट्टी मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के चलते इसमें पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को समाजसेवी आशीष कुमार गोड़ क्रांति के नेतृत्व में पानी भरी सड़क पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।
इस मौके पर समाजसेवी ने कहा कि मार्ग पर लगे जल-जमाव की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्थानों के साथ ही बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। बार-बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दिया कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को धार देने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संतोष, रणजीत शर्मा, राजेश प्रजापति, अभिषेक कुमार, विक्रांत कुमार, वीरबहादुर कुमार, डा. दीपक कुमार, बंटी कुमार, डा. राजेश शर्मा, राहुल कनौजिया, पिंटू बरनवाल, शुभम, प्रवीण चौहान, साहिल सहित कई महिलाएं और ग्रामीण शामिल थे।
(फोटो भी)