फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस-बीस लाख मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को अहिरौली गांव पहुंचकर ट्रक दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दीं। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि एनएच 31 की मरम्मत में भ्रष्टाचार व सड़क के दोनों तरफ पटरी नहीं होने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। जिसमें छह लोगों की जान चली गई। उन्होंने मृतक के परिजनों को बीस-बीस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। कहा कि सड़क की पटरी नहीं बनने और मुआवजा की राशि नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल दल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा, रवि कांत राय, आनंद राय, मनसूर संटू जैदी, अनुज राय एडवोकेट, लाल साहब यादव, अरविंद किशोर राय, अजय दुबे, दिग्विजय गुप्ता, इरफान खान, जलालुद्दीन शाह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें