फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: 72 घंटे बाद गंगा में उतराया मिला छात्रा का शव, डीएलएड में दाखिला लेना था, फीस की व्यवस्था न हो सकी

Mon, 09 Oct 2023 11:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

चंदौली-गाजीपुर को जोड़ने वाले गंगा पर बने रामकरन सेतु से गंगा में कूदी छात्रा का शव 72 घंटे बाद गंगा में उतराया मिला। परिवार के लोगों के मुताबिक छात्रा डीएलएड की पढ़ाई करना चाहती थी। फीस की व्यवस्था नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
शव को ठेले पर रखकर थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली-गाजीपुर को जोड़ने वाले गंगा पर बने रामकरन सेतु से गंगा में कूदी छात्रा का शव 72 घंटे बाद गंगा में उतराया मिला। परिवार के लोगों के मुताबिक छात्रा डीएलएड की पढ़ाई करना चाहती थी। दाखिले के लिए काउंसिलिंग भी करा ली थी। लेकिन, फीस की व्यवस्था न हो पाने के कारण दु:खी थी। इसी तनाव में उसने नदी में कूदकर जान दे दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि बेरोजगारी का दर्द परिवारवाले ही झेलते हैं और अपनों के जान जाने का दर्द परिवार वाले ही जानते हैं।

विज्ञापन


सैदपुर वार्ड नंबर 12 निवासी गौरी सैनी की बेटी राधिका सैनी (22) वर्ष अपनी तीन बहनों दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। मां सुनैना देवी परिवार के अन्य सदस्य फूल का काम कर अपना जीवन यापन करते थे। राधिका सैनी एमए के बाद डीएएलएड करना चहता थी। इसके लिए क्षेत्र के ही एक महाविद्यालय में काउंसलिंग भी करा चुकी थी।

सात अक्तूबर की रात लापता हुई थी छात्रा

दाखिले के लिए पैसों की आवश्यकता थी, लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाई। सात अक्तूबर की रात राधिका किसी समय घर से गायब हो गई।

Trending Videos

अगले दिन उसका दुपट्टा और चप्पल कागज के टुकड़े पर नाम और पता लिखकर मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने भी शक के आधार पर खोजबीन कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 
विज्ञापन

शव को ठेले पर लादकर थाने पहुंचे परिजन

सोमवार शाम करीब पांच बजे उसका शव गंगा नदी सैदपुर के गायघाट पर उतरा देखा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को निकाला। ठेले पर लादकर थाने ले गए। जहां चौकी प्रभारी रामकुमार दुबे ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें