थाना क्षेत्र के नगर स्थित यूबीआई की मुख्य शाखा में सोमवार को बैंक से पैसा निकालने आए डोरा गांव निवासी सूबेदार राय (65) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक डोरा गांव निवासी किसान सूबेदार राय बैंक में पासबुक लेकर पैसा निकालने के लिए लाइन मे खड़े थे। इस बीच सीने में तेजदर्द होने पर वह गिर पड़े। बैंक प्रबंधक ने तत्काल गांव के प्रधान प्रतिनिधि डा. अनिल राय को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे अनिल राय उन्हें सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।