फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फावड़ा से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवराई में पटीदारों ने रंजिश के चलते फावड़ा से जानलेवा हमला कर दो लोग गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अविनाश सिंह एवं संजय सिंह का भूमि और मकान का विवाद चल रहा था। संजय सिंह विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे। छत पर आकर अविनाश सिंह निर्माण कार्य का मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस पर संजय सिंह उनके पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ छोटू और हरिओम सिंह गाली-गलौज करने लगे। इसे लेकर बात बढ़ी और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। आरोप है कि एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे बिहारी का सर फट गया। उनके भाई मनीष सिंह को भी चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि घायलों की तहरीर पर एफआईआर दर्जकर मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें