फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कष्टहरणी मंदिर पर रविवार को रामनवमी पर मेला आयोजित था। देर शाम कुछ मनबढ़ों ने मेले में घूम रहे एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। सिर और गर्दन में अधिक चोट लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इधर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी जब तक पहुंचते आरोपी फरार हो गए। घायल को पुलिस कर्मी बाराचवर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है, हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बद्दोपुर गांव निवासी उपेंद्र राजभर (25) रामनवमी पर दर्शन-पूजन करने कष्टहरणी मंदिर गया था। वहां मेले में वह शाम को घूम रहा था। इसी दौरान कुछ मनबढ़ों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मेले में अफरा- तफरी मच गई। इधर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी जब तक मौके पर पहुंचते आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस कर्मी घायल को उपचार के लिए बाराचवर स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर चले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने देर रात संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। घायल का उपचार चल रहा है। अब तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें