फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीनशेड में रखे भूसे में मिले लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव के पास शनिवार को एक टीन शेड में रखे भूसे में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक युवक तीन जून से लापता था और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

धर्मागतपुर गांव के कुछ किशोर और युवक सुबह 11. 30 बजे पेड़ से जामुन तोड़ रहे थे। जामुन भूसे वाले घर में गिरे। जब लड़के जामुन निकालने गए तो उसमें एक हाथ दिखाई दिया। यह देख वह शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भूसा हटाया तो उसमें एक शव दिखाई पड़ा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल दुल्लहपुर थाने को दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई, लेकिन सीमा को विवाद के चलते आधे घंटे तक बिरनो और दुल्लहपुर पुलिस उलझी रही। आधे घंटे बाद पता चला कि दुल्लहपुर थाने का धर्मागतपुर गांव का क्षेत्र पड़ता है। इसके बाद दुल्लहपुर थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने शव को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त नंद किशोर राजभर (28) निवासी धर्मागतपुर के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक नंद किशोर मनोरोगी था और तीन जून से लापता था। उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। परिजनों का कहना है कि मनोरोगी था और तीन जून से ही लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें