फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप तो कभी उमस, मौसम में बदलाव कर रहा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का जहां सेवन कर रहे हैं। वहीं शाम में ठंडी हवा से राहत पाने का प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में सुबह से लेकर दोपहर तक ओपीडी तो शाम में आपातकालीन कक्ष में सर्दी, बुखार, जुकाम और पेट संबंधित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी जिला अस्पताल में यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार से शनिवार को ओपीडी का संचालन किया जाता है। ऐसे में अक्सर मरीजों की भीड़ सोमवार, मंगलवार और बुधवार अधिक रहती है, लेकिन मौसम में हो रहे परिवर्तन के साथ तेज धूप और उमस भरी गर्मी से सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को मरीजों की भीड़ अस्पताल में लगी रही। करीब 700 से 800 मरीज अपना उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के ओपीडी सभागार, दवा केंद्र, एक्स-रे कक्ष के आस-पास दोपहर तक मरीजों की भीड़ लगी रही। वहीं शाम में आपात कक्ष में भी मरीज उपचार के लिए पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मरीजों को वार्ड में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया। ऐसे में चिकित्सक बदलते मौसम को देखते हुए एहतियात एवं सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। इस संबंध में सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ पेट संबंधित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
15 से 20 पेट संबंधित मरीज हो रहे भर्ती
गाजीपुर। सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि पेट संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन 15 से 20 मरीज पेट दर्द, उलटी और दस्त के मरीज वार्ड में भर्ती हो रहे हैं। इसके साथ ही करीब 10 से 15 मरीज वार्ड में बुखार संबंधित भर्ती हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा न करें। एसी अथवा कूलर लगे रूम से निकलने से पहले पूरा एहतियात बरते। यही नहीं खान-पान पर विशेष ध्यान दें। थोड़ी सी लापरवाही उनके लिए भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें