इधर, कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही भी पुलिस टीम के साथ पहुंचने के साथ ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटे रहे, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इधर पहुंची फॉरेंसिग टीम घटना स्थल एवं फैले हुए खून के साक्ष्यों को इकट्ठे करने में जुटी रही।
सिर और धड़ अलग मिले महिला के शव को देख ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके। इस संबंध में कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन के साथ शिनाख्त का प्रयास जारी है।