फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः  छत्तीसगढ़ का सिपाही ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार, साथी के पास से रिवाल्वर, पिस्टल और पांच कारतूस भी बरामद

Tue, 02 Feb 2021 10:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले की गहमर पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार देर रात संदिग्धावस्था में घूम रहे छत्तीसगढ़ आर्म्स पुलिस के कांस्टेबल राकेश राय सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास एक हैंड ग्रेनेड, रिवाल्वर, पिस्टल एवं पांच कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल झा ने गहमर थाने में मीडिया को बताया कि सोमवार देर रात गहमर पुलिस एवं एसओजी टीम गश्त कर रही थी। टीम बारा गांव स्थित दंगलबीर बाबा मंदिर के पास पहुंची तो दो संदिग्ध दिखाई पड़े। पुलिस ने दोनों रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की पर टीम ने उन्हें दबोच लिया।

तलाशी में उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, 32 बोर का रिवाल्वर, नाइन एमएम की पिस्टल, पांच कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में छत्तीसगढ़ पुलिस के कांस्टेबल राकेश राय ने बताया कि वह उसका साथी गंगासागर बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना स्थित जलीलपुर गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


वह 40 दिनों के अवकाश पर घर आया था और तभी से गैरहाजिर चल रहा है। हैंडग्रेनेड और अन्य असलहे वह वहीं से लेकर आया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। राकेश के कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर को रिपोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें