फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला बंदी

Tue, 24 Feb 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सादात पुलिस ने मंगलवार की दोपहर दवा व्यवसायी से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में एक युवक को पकड़ लिया। इससे दवा कारोबारी के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली। पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने  बताया कि रंगदारी मांगने वाले को दबोचने के लिए सादात पुलिस पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था।

पकड़ा गया युवक बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उकरांव गांव निवासी सीता यादव का पुत्र शेरू यादव है। इसने चार दिन पूर्व मोबाइल फोन पर सनी के नाम पर सादात के वार्ड नंबर-5 के दवा कारोबारी जितेंद्र गुप्ता से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इससे घबराए कारोबारी में सादात थाना तहरीर दी थी। इसके बाद से सादात और क्राइम ब्रांच की टीमें मामले के खुलासे के लिए लगाई गई थी। कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले का नंबर लेकर उसे सर्विलांस पर लगा दिया। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने शेरू का लोकेशन सादात क्षेत्र के पुलिस के पास मिला।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही सादात और क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आ गई। पुलिस और टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और रंगदारी मांगने वाले युवक को दबोच लिया। इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने सादात पुलिस और क्राइम ब्रांच के सदस्यों का पीठ थपथपाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें