फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग, भाई-बहन की झुलसकर मौत

Fri, 27 Mar 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर में शुक्रवार को सुबह करीब पौने 11 बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में दो मासूमों की जलकर मौत हो गई। साथ ही तीन बकरियों और एक पडि़या की भी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद फायर कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



मैनपुर गांव निवासी जब्बार झोपड़ी में अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रह रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब पौने 11 बजे उसकी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस वक्त जब्बार और उसकी पत्नी दोेनों ही घर से बाहर थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटें उठने लगी। तुरंत ही दोनों और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद आनन-फानन में झोपड़ी के अंदर मौजूद सोनाली, अफशाना और इमरान को बाहर निकाला। अंदर फंसे सरफराज (8) और खुशबू (12) को बाहर निकलने से पहले पूरी झोपड़ी आग में घिर गई। दो बच्चों के अंदर फंसे होने की वजह से आग आनन-फानन में आग बुझाने में जुट गए।

 जिसे जो भी साधन मिला, उसी से झोपड़ी पर पानी डालने में जुट गया। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सरफराज और खुशबू की जिंदा जलने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


आग में झुलसने से तीन बकरियों के साथ ही एक पडि़या की भी जान चली गई। जानकारी होते ही पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंच गए और पीडि़त से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें