जमानिया। कोतवाली क्षेत्र स्थित कसेरा पोखरा के पास शनिवार को एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान के सामने उचक्कों ने बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे एक लाख पचीस हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बहादुरपुर गांव निवासी दयाशंकर सिंह कस्बा स्थित स्टेट बैंक से एक लाख 25 हजार रुपये निकालकर बाइक की डिकी में रखकर वापस घर जा रहे थे। जमानिया-दिलदारनगर मार्ग पर कसेरा पोखरा भैदपुर के पास एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर बाइक खड़ा कर मैकेनिक से बाइक मरम्मत के लिए बात कर रहे थे। इसी बीच उच्चकों ने बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखा एक लाख 25 हजार रुपया निकाल लिया। जब वह बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि डिकी खुली हुई है और रुपया गायब है। इसकी जानकारी होते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस पीड़ित को साथ में लेकर स्टेंट बैंक पहुंच कर सीसी फुटेज की जांच की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है।