फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े कपड़ा शोरूम के तीन लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के लालदरवाजा स्थित कपड़े के शोरूम में तीन दिन पहले हुई लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन लुटेरों को धर दबोचा। इनके पास से तमंचा, कारतूस, कपड़ा, बैग और बाइक बरामद किया गया। एसपी सोमेन वर्मा ने शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने बताया कि सीओ सिटी हृदयानंद सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाल राजीव कुमार सिंह, एसआई नसीम अख्तर, एसआई विनय सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अल सुबह भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट के इरादे से एक बाइक पर सवार होकर बलिया से आ रहे हैं, जो सुखदेवपुर चौराहा होकर रेवतीपुर जाने वाले हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने सुखदेवपुर चौराहे के पास घेरबंदी करके लुटेरों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद बाइक पर सवार तीन बदमाश आते दिखाई पड़े। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को एक तमंचा, एक कारतूस, लाल दरवाजा स्थित एक शोरूम से लूटे गए कपड़े और बैग भी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर काली नगर कालोनी स्थित अभिषेक राय, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रेवतीपुर टोला निवासी विशाल पांडेय और इसी थाना क्षेत्र के रेवतीपुर मेन रोड निवासी सत्यम चौबे बताया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बीते एक फरवरी को लाल दरवाजा स्थित एक कपड़ा शोरूम से कपड़ों की लूट की गई थी। सफलता प्राप्त टीम को पुलिस अधीक्षक नगद पुरस्कार देने की घोषणा की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें