फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवा खिला देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर/ औड़िहार (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित एक मुहल्ले की एक विवाहिता ने अपने देवर के ऊपर नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो क्लिप बनाकर दुबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप मढ़ा है। पीड़िता ने इस मामले में गुरुवार को लिखित शिकायत पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विवाहिता ने पुलिस को दी गई शिकायत पत्र में बताया कि उसका पति गैर जनपद में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने के कारण बाहर रहता है। बीते आठ मार्च को जब घर के सभी सदस्य काम से बाहर चले गए तो आरोपी देवर ने दवा के नाम पर नशीला दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो क्लिप बना लिया। इसके बाद वह क्लिप दिखाकर बराबर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बनाता था। पीड़िता के विरोध करने के पर आरोपी दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। पीड़िता की ओर से मिले शिकायत पत्र के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इधर, घटना की जानकारी होते ही विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंचकर विवाहिता से मामले को उठा लेने का दबाब बनाना शुरू कर दिये। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस संबंध सीओ मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि पीड़िता की ओर से शिकायती पत्र मिला है। यह मामला काफी गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही मिला तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें