फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका सुधार गृह से बालिका फरार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। थाना क्षेत्र के रस्तीपुर स्थित स्व. शिवपूजन पाठक बालगृह बालिका सुधार गृह के कर्मचारियों की लापरवाही से एक बालिका फरार हो गई। शनिवार को 17 दिन बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर अधीक्षक कुमुद मिश्रा ने थाने में तहरीर दी ।
विज्ञापन

रस्तीपुर गांव स्थित बालिका सुधार गृह में वर्तमान में कुल 35 बालिकाएं हैं। जनवरी माह में कुल 37 बालिकाएं थीं। इसमें एक बालिका की अवधि पूरी हो जाने के कारण वह इसी सप्ताह अपने घर चली गई। बताते हैं कि 31 जनवरी की रात को सुधार गृह के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वहां का गेट रात में खुला रह गया था। इसका लाभ उठाकर वहां रहने वाली भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र की एक बालिका फरार हो गई। अगले दिन जब उसके लापता होने का पता कर्मचारियों को चला तो उनमें हड़कंप मच गई। अधीक्षक कुमुद मिश्रा ने इस बात की सूचना न तो अधिकारियों को दी और न ही इसकी सूचना उन्होंने थाने पर दी। इस घटना के बाद करीब 17 दिन बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी को पता चला। उन्होंने जब मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद अधीक्षक कुमुद मिश्रा ने थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में एसडीएम शिशिर कुमार को फोन करने पर उन्होंने डीपीओ को फोन करने को कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं डीपीओ को फोन करने पर उनका नंबर भी बंद मिला। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने तहरीर मिलने की बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें