फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के जागने पर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के जलालाबाद चौक स्थित एक मोबाइल की दुकान में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। दुकानदार के जाग जाने पर चोर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

खालिसपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव की जलालाबाद में कंप्यूटर, मोबाइल की दुकान है। रात में दुकान बंद करने के बाद वह उसके अंदर सोया था। इसी दौरान रात में करीब दो बजे चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसने लगे। खट-खट की आवाज सुनकर शैलेंद्र की नींद टूट गई। जैसे ही उसने दो चोरों को अंदर देखा, शोर मचाने लगा। पकड़े जाने के भय से चोर फरार हो गए। जानकारी होते ही वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दुकानदार से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस रात में गश्त करने के बजाए आराम फरमा रही है। संयोग अच्छा था कि जिस समय शैलेंद्र की कंप्यूटर, मोबाइल की दुकान में चोर घुसे, उस दिन वह दुकान में ही ही सोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें