फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद मे दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव में बुधवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा तथा फावड़ा चला। इस मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बिथरिया गांव में आज दोपहर भूमि विवाद को लेकर भृगुनाथ राजभर और संजय यादव के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच शोर-शराबा के बीच लाठी-डंडा और फावड़ा चलने लगा। लोगों का शोर-शराबा सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर लोगों को शांत कराया। इस मारपीट में एक पक्ष के अजय यादव, अमरजीत यादव, राजेंद्री देवी, संजय यादव और दूसरे पक्ष के बैजनाथ राजभर, शांति देवी, फूलमती देवी तथा खुश्बू घायल हो गई। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर में कराया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें