फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान कर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात(गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के जौहरगंज पंप कैनाल के पास बुधवार को दिन में ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होने से उस पर सवार महिला गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि मौनी अमावस्या के अंतिम दिन सादात थाना अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी दवा व्यवसायी एवं पूर्व उप चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल अपनी पत्नी विद्या देवी (62) को बाइक से लेकर कैथी स्थित मारकंडेय महादेव गंगा स्नान करने गए थे। स्नान और पूजा-पाठ के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिन में करीब दो बजे सैदपुर के जौहरगंज पंप कैनाल के गतिअवरोध पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे उस पर सवार विद्या देवी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मोतीलाल ने तत्काल दुर्घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्नी को सैदपुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम करीब छह बजे विद्या देवी की मौत हो गई। मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें