फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के पहिए की नीचे आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की देर शाम ट्रक की जद में आने एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि मऊ जिला के मधुबन थाना क्षेत्र के भीटी निवासी मोनू राजभर (30) सैदपुर कस्बा में एक मिठाई बनाने के कारखना में काम करता था। रविवार की देर शाम करीब सात बजे वह कारखाना से निकला। सैदपुर रेलवे क्रासिंग की तरफ कार्यवश जा रहा था। इसी बीच क्रासिंग के पास पैर फिसलने से सड़क की तरफ गिर पड़ा। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और पहिए के नीचे दब गया। यह देख बाजार के लोग शोर मचाने लगे। इस पर ट्रक चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन को रोक दिया। लोगों ने ट्रक को घेर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह, कोतवाल बलवान सिंह और एसएसआई सुधाकर राय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से पहिए के नीचे फंसे मोनू को बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि शव के साथ ही चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी गई है। उनके द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें