फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों के आभूषण और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के पतेहड़ में शातिर चारों ने रिहायशी घर को निशाना बनाया है। वारदात में चोर घर से सोने चांदी के कीमती आभूषणों सहित हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच की मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस के मुताबिक पतेहड़ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका सृष्ठा शर्मा ने अंब थाने में दी शिकायत में कहा कि वह शनिवार रात परिवार समेत शादी में गए थे। वापस आए तो देखा घर के अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखड़ा पड़ा था। उसे देख उनके होश उड़ गए। शातिर चोर घर से करीब पांच तोले सोना, 200 ग्राम चांदी और 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें