फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सफारी से बिहार जा रही 50 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/बारा। गहमर थाने की पुलिस को रविवार की रात बड़ी सफलता मिली। जब वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा सफारी पर लदी 50 पेटी शराब बरामद करने के साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक तस्कर भागने में सफल रहा। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोपियों को पेश करते हुए एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि फंदे में आए तस्कर अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार की रात गहमर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बारा क्षेत्र के मगरखाई मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी रात में करीब 8.30 बजे बिहार की तरफ जा रही एक टाटा सफारी आती हुई दिखाई दी। पास आते ही पुलिस ने उसे रोक दिया। तलाशी लिया तो वाहन के अंदर से 50 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मौके का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के साधोपुर निवासी सोनू सिंह और यही का मनीष सिंह हैं। जबकि फरार तस्कर रवि सिंह आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना के खैरातपुर का रहने वाला है। पकड़ी गई विस्की शराब पंजाब निर्मित है। 50 पेटी 2400 शीशी शराब थी। इसकी कीमत 1 लाख 50 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें