फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बड़े बकाएदारों की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार को मदनही गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच बड़े बकाएदारों का समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया गया और 23 हजार रुपये वसूल किया। साथ ही चार बड़े बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को मदनही गांव में चेकिंग की। इस अभियान में पांच बड़े बकाएदारों का समाधान योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराया और 23 हजार की वसूली की गयी। चार बड़े बकाएदारों की बिजली काटी गयी। अवर अभियंता रमेश कुमार ने कहा कि 15 फरवरी तक सभी बड़े बकाएदार अपना रजिस्ट्रेशन कराकर बिजली बिल किश्तों में जमा कर दें। उन्होंने कहा कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में एसएसओ इंसाफ अली, लाइनमैन रामशरण, रामचरण यादव, महेंद्र एवं मन्नू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें