मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के करदह कैथवली चट्टी पर गुरूवार की दोपहर गाजीपुर से गिट्टी लेकर मऊ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें दो गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। यह संयोग रहा कि कोई घायल नहीं हुआ।
रायपुर बाघपुर गांव निवासी शैलेश यादव की कैथवली चट्टी पर दो गुमटी में जनरल स्टोर एवं बुक स्टाल की दुकान है। गिट्टी लादकर मऊ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी पर पलट गया। इससे गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। गुमटी में रखा हजारों रुपए का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। यह संयोग रहा कि ट्रक पलटने के दौरान दुकानदार शैलेश यादव बाहर था जिससे वह बाल बाल बच गया। इस घटना के बाद चालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में शैलेश यादव ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।