फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली अला गांव के पास मंगलवार का सड़क पर गिरे बरगद के पेड़ से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत के मामले में नाराज लोगों ने मंगलवार की रात वन विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जाम लगा दिया । पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझा कर दो घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

बलिया जिला के फेफना थाना के सिंहपुर एकौनी गांव निवासी अजय गुप्ता (20), कृष्णा गुप्ता (18) और उनके दो साथी एक ही बाइक पर सवार होकर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में गोरील बाबा का मेला देखने के लिए आए थे। मेला देखने के बाद सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे भरौली अला गांव के पास मंगलवार का सड़क पर पहले से गिरे बरगद के पेड़ से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल होने से अजय गुप्ता और कृष्णा गुप्ता की मौके पर ही मौत गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाराज लोगों ने शवों को सड़क पर बलिया-मुहम्मदाबाद मार्ग पर घटनास्थल के पास मंगलवार की रात आठ बजे भरौली के ग्राम प्रधान सुधाकर सिंह नेतृत्व में जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि महीनों से पेड़ सड़क पर गिरा हुआ था। बावजूद इसके वन विभाग द्वारा उसे कटवा कर हटवाया नहीं गया। विभाग की लापरवाही की वजह से युवकों की जान गई है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस ने सूचना देकर क्षेत्र के भांवरकोल, मुहम्मदाबाद और बरेसर थाना पुलिस को भी मौके पर बुलवा लिया। जानकारी होते उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद रमेश यादव एवं प्रभारी क्षेत्राधिकारी यशपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दो घंटा बाद रात दस बजे जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। जाम के चलते आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें