फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह झोपड़ियां जलकर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बटवरिया गांव रविवार की शाम अज्ञात कारणों से एक से बाद एक छह झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में पांच हजार नकदी जहां गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं एक बकरी की मौत हो गई। आग बुझाने में एक युवकी झुलस गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि बटवरिया गांव निवासी निवासी श्यामनारायण यादव की झोपड़ी में रविवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग इस आग को बुझाने की सोचते, तब तक आग ने अगल-बगल स्थित अन्य पांच झोपड़ियों में को भी अपनी जद में ले लिया और आग की तेज लपटे उठने लगी। ग्रामीण शोर-शराबा के बीच आग बुझाने में काफी प्रयास के बाद लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में श्यामनारायण यादव की दो झोपड़ी और उसमें रखा पांच हजार नकदी सहित गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा गोपाल यादव की दो झोपड़ी, एक साइकिल सहित अन्य सामान जलकर खाक होने के साथ ही एक बकरी की झुलसकर मौत हो गई। भोदा पटेल की दो झोपड़ी सहित उसमें रखा हजारों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। स्वराज यादव का सौ बोझ रहर का सौ बोझ जलकर राख हो गया। आग बुझाने में मंगरू पटेल की पुत्री सुनीता हल्के रूप से झुलस गई। आग में सबकुछ जल जाने के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए। न तो तन ढकने के लिए कपड़ा बचा और न पेट भरने के लिए अनाज। आंखों में आंसू लिए पीड़ित राख में तब्दील हुई झोपड़ियों को निहारते रहे।
विज्ञापन

वेदप्रकाश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें