गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेृतत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की और उन्हें पत्रक सौंपा। साथ ही इस बात का आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन के मामले में पूरी जानकारी देने के बाद भी प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और न ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की।
डीएम को सौंपे गए पत्रक में बीते 14 नवंबर को जनपद में इसाई मिशनरी द्वारा कराए जा रहे धर्म परिवर्तन से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। बावजूद इसके प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी का परिणाम है कि 18 नवंबर को खानपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खपड़ेल संदल, सईचनपुर, हथौड़ी और सादात क्षेत्र के ग्रामसभा टाड़ा बैरक, सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा महमूदपुर आदि ग्रामसभाओं में धर्म परिवर्तन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन बिना प्रशासन के अनुमति के किया गया। इन तमाम स्थानों पर क्षत्रिय महासभा और क्षत्रिय समाज के सदस्यों और पुलिस के हस्तक्षेप से रोका दिया गया। ऐसा ही चलता रहा तो जनपद के अंदर आने वाले समय में शांति व्यवस्था भंग हो सकती है और बहुत बड़ा जनसंघर्ष हो सकता है। धर्म परिवर्तन पर तत्काल रोक लगाने, जो भी इसमें गैर कानूनी ढंग से शामिल है, उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई कराए बिना अनुमति के जो भी गैर कानूनी ढंग प्रार्थना सभाएं हो रही हैं, उस पर अंकुश लगाने और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने तथा जो लोग भी इसाई धर्म में परिवर्तित हुए हैं, उनको चिह्नित कर सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं को बंद करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में मुकुल सिंह, विवेक सिंह, विशाल सिंह, सौरभ सिंह, गर्वजीत सिंह, अजीत सिंह, अश्विनी सिंह, रिशु सिंह, गौरव सिंह, चंचल आदि शामिल थे।