फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरहा गायक के खिलाफ दूसरा केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बिरहा गायक सुरेंद्र यादव द्वारा मंच से पिछड़ी जातियों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता वीरू चौहान को फोन पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को बिरहा गायक सुरेंद्र यादव के खिलाफ एक और मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी भाजपा नेता वीरू चौहान ने बिरहा गायक सुरेंद्र चौहान के खिलाफ बुधवार की देर शाम थाना में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया है कि मुझे कई दिनों से बिरहा गायक सुरेंद्र यादव द्वारा एवं उनके समर्थकों द्वारा फोन के माध्यम से धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि तुम बहुत बड़ा नेता बन रहे हो। तुम्हारा हाथ-पैर तोड़कर जान से मार दिया जाएगा। वीरू चौहान ने यह भी लिखा है कि बिरहा गायक सुरेंद्र यादव द्वारा फर्जी वीडियो एंव आडियो बनाकर मेरे नाम से वायरल किया जा रहा है, जिसके कारण मुझे लगातार लोगों की धमकियां मिल रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलिया जनपद निवासी बिरहा गायक सुरेंद्र यादव के खिलाफ 153 ए, 504, 506 आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मालूम हो कि बीते 19 मई को थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में रघुनाथ यादव की बेटी की शादी आयोजित कार्यक्रम में बिरहा गायक सुरेंद्र यादव ने पिछड़ी जातियों सहित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले बिरहा गायक सुरेंद्र यादव के खिलाफ इससे पूर्व स्थानीय थाने में शाहबाजपुर निवासी रामकरण चौहान, अंबिका चौहान, सदानंद चौहान आदि लोगों ने 30 मई को मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने कहा कि वीरू चौहान द्वारा दी गई तहरीर के बाद वायरल वीडियो एवं आडियो का जांच कराया गया तो पाया गया कि इस तरह का षड्यंत्र बिरहा गायक सुरेंद्र यादव द्वारा ही खुद कराया जा रहा है, जो काफी दंडनीय अपराध है। इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद बिरहा गायक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें