नंदगंज। थाना क्षेत्र के ब्लाक देवकली के रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर गांव में चौराहा पर लगी सोलर प्लेट और बैट्री शनिवार की रात चोर खोल गए। इसकी जानकारी लोगों को सुबह हुई। ग्राम प्रधान ने चोरी की तहरीर दी।
रात में अंधेरे की वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर गांव के चौराहा पर सरकारी सोलर लाइट लगाई गई थी। शनिवार की रात किसी समय चोर सोलर पैनल के साथ ही बैट्री खोल गए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान भी वहां पहुंच गए। उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन उर्फ पप्पू ने चोरी की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।