कोतवाली क्षेत्र के देवा बैरनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा।
गांव निवासी सालिक बिंद (55) अपनी पत्नी राधिका (50) और पुत्री मीनू (15) घर के दरवाजे के सामने साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के धनुषधारी बिंद (46), गीता (40) और सविता (17) मौके पर पहुंचकर जमीन को लेकर कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष में लाठी डंडा चलने लगा। मारपीट की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मारपीट की सूचना पर पहुंची ने पुलिस घायल मीनू, सालिक, सविता और गीता को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दोनों पक्षों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।