फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या के बाद पत्नी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव निवासी अखिलेश गौतम की हत्या होने की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी ने भी लखनऊ के गोमती नगर मुहल्ले में स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। उसकी पहचान मोबाइल के जरिए हुई तो पुलिस ने आजमगढ़ शहर के रहने वाले युवती के घर वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान अपनी बेटी के रुप में किया।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के रहने वाले एक व्यक्ति की ससुराल सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा मुहल्ले में स्थित है। साले के पास कोई संतान न होने पर वह अपनी बहन की बड़ी बेटी को गोद ले लिया। इसी विद्यालय में नर्वे गांव निवासी अखिलेश गौतम भी पढ़ता था। इधर इंटर तक आजमगढ़ में पढने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अखिलेश की पत्नी लखनऊ चली गई। अखिलेश दिल्ली से घर आते और जाते समय लखनऊ में रुकता और अपनी पत्नी के साथ कुछ दिनों तक रहता था। इन दोनों के रिश्ते से इनके घर वाले भी खुश नहीं थे। क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति के थे। 27 अक्तूबर की सुबह अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सूचना उसकी पत्नी को हुई तो वह 28 अक्तूबर को लखनऊ के गोमती नगर मुहल्ले में स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई। घर वालों ने भी उसका शिनाख्त किया। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मोबाइल के जरिए अखिलेश के पत्नी की पहचान हुई। परिवार के लोग शव लेने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें