फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के उधमतिया टोला दलन छपरा गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

दलन छपरा उधमतिया टोला निवासी चंदन सिंह व बरमेश्वर सिंह के बीच जमीन का विवाद काफी दिनों चला आ रहा था। विवाद के बाद गांव के लोगों ने पंचायत कर जमीन का बंटवारा कर दिया। लेकिन बरमेश्वर के पक्ष ने बंटवारा न मानते हुए चंदन सिंह के घर के सामने रविवार की सुबह नाद रख कर मवेशी बांधना शुरू कर दिया। इस पर चंदन ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के चंदन सिंह (35), नंदन सिंह (28), कृष्णा सिंह (28) व इंद्रावती देवी (50) पत्नी स्व नागेन्द्र सिंह व दूसरे पक्ष के सोमनाथ सिंह (50), अखिलेश सिंह (30) व कलावती (55) पत्नी बैजनाथ घायल हो गये। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। इलाज के दौरान नंदन सिंह व कृष्णा सिंह को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से थाने को तहरीर दी गई और पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें