फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और पत्रकार राजेश मिश्र के हत्याकांड की कई बिंदुओं से जांच के बाद भी पुलिस हत्या के कारणों की तलाश नहीं कर पाई है। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या के पांच दिन बीतने के बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस घटना का पर्दाफाश जल्द करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

देर रात गुलजार रहने वाले चोचकपुर करंडा मार्ग पर लोग शाम होते ही जाने से कतरा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों और बुजुर्गो में इस बात को लेकर चर्चा है कि घटनाएं तो बहुत हुई लेकिन दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड ने सभी लोग सहम गए हैं। पुुलिस सूत्रों की मानी जाए तो हत्या में शार्प शूटरों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। कई बिंदुओं की जांच के बाद भी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। जबकि इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए छह टीमें लगतार दबिश देने के साथ ही एक-एक पहलुओं की जांच करने के साथ अपराधियों की तलाश में लगी हुई है। यहां तक की वाराणसी यूनिट की एसटीएफ की टीम भी इस पूरी घटना को लेकर जांच करने के साथ अपराधियों की तलाश में लगी हुई है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि जांच में प्रगति है। टीमें लगातार छापेमारी के साथ हत्यारों की तलाश में लगी हुुई हैं। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें