फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार किया मार देंगे गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत जगदेव गांव निवासी गोविंद कुमार सिंह ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की देरशाम चुनाव प्रचार करते वक्त ज्योंहि गुड्डू यादव के दरवाजे पर पहुंचा कि वहां पर पहले से चार लोगो ने उन्हें रोक कर जान से मारने की धमकी दी। गाली देने के साथ ही असलहा शरीर से सटा दिया और कहा कि विपक्षी का प्रचार करोगे तो गोली मार दी जाएगी। गोविंद का यह भी आरोप है कि जब हम इस घटना के बाद सुफल यादव के दरवाजे पर आए तो दहशत पैदा के लिए फायरिंग किया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें