फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार/सैदपुर। पिकनिक मनाने मिर्जापुर गए युवकों की अनियंत्रित कार अहरौरा थाने के पास सोमवार की शाम ट्रक में घुस गई। जिससे सैदपुर कस्बे के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। खबर आते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। शोक में मंगलवार को उत्तर बाजार की ज्यादातर दूकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

नगर के उत्तर बाजार निवासी जितेंद्र जायसवाल (26) चंदन गुप्ता, पाले खां, मोहन गुप्ता और भूमदेव के साथ- साथ सोमवार को पिकनिक मनाने के लिए मिर्जापुर लखनिया दरी कार से गया हुआ था। वहां से सभी लौट रहे थे। इसी बीच देर शाम मिर्जापुर के अहरौरा थाने के पास कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में जितेंद्र जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंदन गुप्ता, पाले खां, मोहन गुप्ता और भूमदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू लाया गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जितेंद्र के मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। लोगों के रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। घटना से नगरवासियों में शोक व्याप्त हो गया। शोक में मंगलवार को उत्तर बाजार की अदिकांश दूकानें बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें