फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में युवक और वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात सैदपुर थाना क्षेत्र के महुलिया और बुधवार की शाम बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बाजार में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक सहित एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सैदपुर संवाददाता के अनुसार करंडा थाना क्षेत्र के बासूतक गांव निवासी तिलकधारी यादव का पुत्र कमलेश यादव (22) अपने साथी लालचंद यादव के पुत्र विवेक यादव (21) के साथ बाइक से कही से मंगलवर की रात आ रहा था। इसी दौरान करीब आठ बजे थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। इस दुर्घटना में कमलेश यादव और उसका साथी विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल पुलिस के साथ ही 108 नंबर की एम्बुलेंस को दुर्घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस कर्मी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए, जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि विवेक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया। कमलेश की मौत से घर में कोहराम मच गया। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार कोतवली क्षेत्र के बाजार निवासी मुनेश्वर गोड़ की अर्धविक्षिप्त पत्नी श्यामदेई (70) बुधवार की शाम करीब तीन बजे उसके आवास से कुछ दूरी पर टाटासूमो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर ले आई। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए रेफर कर दिया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस वाहन से वृद्धा को टक्कर लगी थी, वहीं वाहन चालक घायल के परिजनों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। इस संबंध में एसओ शमीम अहमद सिद्दीदी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लियां गया। मृतका के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें