फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुर में पकड़ा गया गारमेंट्स कंपनी का नकली माल

Thu, 13 Sep 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गारमेंट्स कंपनी रूपा के ट्रेडनेम से नकली माल बेचने की शिकायत पर कंपनी के लोगों ने बिहारीपुर कहरवान में छापामारी की। यहां फर्जी कपड़ों पर कंपनी के ब्रांड का लोगो इस्तेमाल होता पकड़ा गया। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रूपा एंड कंपनी लिमिटेड, साहिबाबाद को बरेली में कंपनी के नाम से फर्जी उत्पाद बेचे जाने की शिकायत मिली। इस पर कंपनी की ओर से अधिकृत आलवेज डिटेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने जांच अधिकारी देशपाल सिंह के नेतृत्व में बिहारीपुर कहरवान में हौजरी विक्रेता संजय मेहरोत्रा के यहां छापामारी की। वहां बड़ी तादात में रूपा ट्रेडमार्क लगे लेडीज वियर, लैगिंग, लोअर आदि कपड़े मिले। कुछ सामान मौके से जब्त भी किया गया। इसके बाद कंपनी की टीम कोतवाली पहुंची और देशपाल की तहरीर पर संजय कुमार मेहरोत्रा के खिलाफ ट्रेडमार्क के दुरुपयोग की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें