फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से होगी मतगणना स्थल की निगेहबानी

विज्ञापन
मतगणना को लेकर पुलिस लाइन में पुलिस बल एवं सीएपीएफ के अधिकारियों संग बैठक करते पुलिस अधीक्षक राम? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। नवीन कृषि मंडी समिति जंगीपुर स्थित मतगणना स्थल की निगेहबानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। साथ ही चप्पे- चप्पे पर तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की कोई परिदा भी पर नहीं मार सकेगा। इधर वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामा को देखते ही मंगलवार को मंडी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सात मार्च को मतदान समाप्त होने के बाद नवीन कृषि मंडी समिति जंगीपुर के स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखा गया है। इसकी सुरक्षा अर्द्ध सैनिक बल के जवान कर रहे हैं और सभी कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। मतगणना के दिन चार कंपनी पैरामिलिट्री 408 से अधिक अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी, 600 से अधिक सिपाही, 20 एसओ और 100 से अधिक दारोगा तैनात रहेंगे। वहीं सात सीओ और दो एएसपी पूरे क्षेत्र का चक्रमण करते रहेंगे।
मंडी के प्रत्येक गेट पर मुस्तैद सपा-बसपा कार्यकर्ता
जंगीपुर। वाराणसी में ईवीएम को लेकर हुए प्रदर्शन और अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में भी भारी संख्या में कार्यकर्ता मंडी समिति के प्रत्येक गेट पर पहुंच गए। पूरी रात गेट पर ही डटे रहे। बुधवार को भी पूरे दिन और रात गेट पर ही दिखे और प्रत्येक आने-जाने वाली गाड़ियों को चेक करते रहे। पैरामिलिट्री की गाड़ी को भी बकायदे देखकर ही अंदर से बाहर व बाहर से अंदर जाने दे रहे थे।
विज्ञापन

वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध
जंगीपुर। सुबह छह बजे से मतगणना स्थल जंगीपुर नवीन मंडी के तरफ जाने वाले मार्ग पर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। नगर की ओर से मऊ जाने की ओर जाने वाले वाहन जमानिया मोड़ से मिरनापुर होते हुए फोरलेन से होकर आवागमन करेंगे। वहीं फोरलेन से कोई भी वाहन जंगीपुर के तरफ नहीं आएंगे। वे सीधे भुतहियाटांड होते हुए अपने गतंव्य के लिए रवाना होंगे। इसके मतगणना स्थल से कुछ दूरी पर दोनों तरफ बांस- बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही है। साथ ही यादव मोड़ के पहले भी बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें