जनपद माफिया मुक्त हो चुका है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को शक्तिनगर और गंगा एक्सप्रेसवे को मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वाचल एक्सप्रेसवे में मिलाने का कार्य होने जा रहा है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर गाजीपुर जिले को नई पहचान दिलाएगा। जनपद अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि मेरिट के आधार पर तेजी से राजस्व वादों का निस्तारण किया गया है।
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भू-माफिया, खनन माफिया, वन माफिया व अन्य अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
- जनपद के टॉप-10 अपराधियों की सूची वनाकर उन पर प्रभावी कार्रवाई करें। एफआईआर और विवेचना की पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर गंभीरतापूर्वक मॉनीटरिंग की जाए। पॉक्सो, महिला अपराध के वादों में अपराधियों को सजा दिलाई जाए।
- अपराधियों के मन में कानून का भय होना चाहिएं। पशु तस्करी पर थानों की जवाबदेही तय करें। धर्मांतरण के मामलों पर त्वरित कार्रवाई हो। मुहर्रम, कांवड़ यात्रा आदि पर्व और त्योहार परंपरागत रूप से मनाए जाएं। एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस विभाग से जुड़ी जानकारी दी।