फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे किसान को हाइवा ने कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े; चार घंटे चक्काजाम

Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

UP Accident News: यूपी के गाजीपुर में हुए दर्दनाक हादसे में किसान की माैत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार हाइवा ने उसे राैंद दिया था। इससे नाराज लोगाें ने चक्काजाम भी किया।
विज्ञापन
किसान की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Ghazipur: गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के ताजपुर गांव के पास सोमवार को बाइक खड़ी कर सड़क की पटरी पर मोबाइल से बात कर रहे किसान की ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण में मिट्टी ढुलाई कार्य में लगे तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे ताजपुर-डेहमा-गोशलपुर मार्ग को जाम कर दिया। मुहम्मदाबाद एसडीएम और सीओ ने समझाकर और आश्वासन देकर दोपहर 12 बजे जाम समाप्त कराया।
सोनाड़ी गांव निवासी राजन तिवारी (45) डेहमा गांव स्थित ससुराल गए थे।

वहां से सुबह बाइक से वह दर्शन-पूजन के लिए बलिया जिले के कारो जा रहे थे। ताजपुर गांव के पास किसी का फोन आने पर बाइक रोक कर उतर गए और सड़क की पटरी पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मिट्टी गिराकर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने राजन तिवारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबतक आसपास के लोग पहुंचते, चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे ताजपुर-डेहमा-गोशलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

जानकारी होने पर मुहम्मदाबाद एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी और सीओ चोब सिंह मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने में अधिकारी जुट गए लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीण कार्यदायी संस्था के अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कार्यदायी संस्था के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद दोपहर 12 बजे जाम समाप्त हुआ।

इधर पति का शव देखकर पत्नी नीमा तिवारी बार-बार अचेत हो जा रही थीं। बेटे अखिलानंद तिवारी, पिता रमाकांत तिवारी व मां तारा देवी भी शोकाकुल थे। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें