फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में अक्तूबर से शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
गाजीपुर के आरटीआई मैदान में बना राजकीय मेडिकल कॉलेज। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नगर के आरटीआई मैदान पर निर्मित राजकीय मेडिकल कालेज में अक्टूबर से कक्षाएं शुरू करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। फिजियोलॉजी विभाग में एक सहायक प्रोफेसर की तैनाती हुई है। इसके साथ ही आचार्य, सह आचार्य एवं सहायक आचार्य की संख्या 34 हो गई है। अभी भी 17 पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। हालांकि बीते दस अगस्त को मेडिकल कालेज भवन की जांच करने दिल्ली से आई नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
विज्ञापन

आरटीआई मैदान पर करोड़ों की लागत से तैयार भवन में राजकीय मेडिकल कालेज शुरू करने को लेकर शासन गंभीर है। कालेज में विभिन्न विभागों में आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के लिए 51 पद हैं। अब तक 34 प्रोफेसरों की तैनाती हो चुकी है। वहीं 50 जूनियर डॉक्टरों की नियुक्ति पूर्व में ही हो चुकी है। हाल ही में फिजियोलॉजी विभाग में एक और सहायक प्रोफेसर की तैनाती हुई है। उधर, कार्यदायी संस्था कॉलेज के भवन का निर्माण पूरा करने के साथ फर्नीचर आदि कार्य को पूरा करने में जुटी है, जिससे कार्य पूरा कर जल्द ही भवन को सुपुर्द किया जा सके। वहीं 15 अक्तूबर के बाद कक्षाएं संचालित होने की संभावना को देखते हुए कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिससे बच्चों के प्रवेश लेने के साथ ही पढ़ाई के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
78 बिस्तरों के लिए तैयार हो रहा कक्ष
नगर के गोराबाजार में स्थित 200 बिस्तरों का जिला अस्पताल जल्द ही 278 बिस्तरों से लैस हो जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से 78 बिस्तरों के लिए चतुर्थ तल पर कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। इससे मेडिकल कालेज के मानक के अनुरूप जिला और महिला अस्पताल को मिलाकर कुल 360 बिस्तर से अधिक हो जाएंगे। वजह सीएमओ कार्यालय में बन रहे 300 बेड के अस्पताल के निर्माण में अभी लंबा समय लग सकता है। ऐसे में कालेज के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

फिजियोलॉजी विभाग में एक और सहायक प्रोफेसर की तैनाती होने के बाद अब आचार्य, सह आचार्य एवं सहायक आचार्य की संख्या 34 हो गई है। 15 अक्तूबर के बाद कक्षाएं संचालित होने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।- डॉ. राजेश सिंह, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें