फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी के चलते काफी दिनों तक बंद रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का रविवार को फिर शुरुआत हुई। इसके तहत जनपद के सभी पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर आयोजित इस मेले में मरीजों की नि:शुल्क जांच और दवाएं वितरित की गईं। नगर के हाथीखाना स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का फीता काटकर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते कई महीनों से कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित नहीं हो पा रहा था। यह आयोजन दोबारा शुरू हो गया है। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी खाना सहित 62 केंद्रों और जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेला कराने का उद्देश्य स्पष्ट है कि एक ही छत के नीचे लोगों को अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएं, जांच, उपचार और दवाएं आदि उपलब्ध हो। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. डीपी सिन्हा मौजूद रहे।
मौधा संवाददाता के अनुुसार क्षेत्र अनौनी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 60 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर आयोजित मेले में मरीजों की नि:शुल्क जांच और दवाएं दी गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोगना पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य संतोष कुमार सिंह ने उद्धाटन किया। करीब 43 मरीज लाभांवित हुए। इस मौके पर शिवमुनी चौहान मंडल उपाध्यक्ष, बलबंत चौबे, प्रधानाचार्य मुन्ना सिंह यादव, डॉ. अब्दुल हसीब मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का भाजपा नेता जितेंद्रनाथ पांडेय ने उद्घाटन किया। यहां पर 35 मरीजों उपचार हुआ। मटेहूं में आयोजित मेले में 48 लोगों ने चिकित्सकीय सुविधा का लाभ उठाया। पांडेयपुर राधे पर 25, अविसहन में 35 लोग लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें